
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
गर्मी में पेट में सबसे ज़्यादा गड़बड़ी होती है, इसलिए ऐसा खाना खाना चाहिए जो पेट को शांत और ठंडा रखें। लौकी और दही पेट को ठंडा रखता है, इसलिए लौकी रायता का रेसिपी गर्मी के दिनों के लिए पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।
सामग्री
200 ग्राम कद्दूकस की हुई लौकी
2 कप दही
नमक स्वादानुसार
½ बड़ा चम्मच तेल
½ छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
एक चुटकी हींग
विधि
• एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी लें और उसमें नमक डालकर आधा घंटा के लिए रख दें। उसके बाद निचोड़कर पानी को निकाल लें।
• अब दही को फेंटकर लौकी में डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
• कढ़ाही में तेल को गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
• जीरा का रंग के बदलने के बाद उसमें हींग और लाल मिर्च का पावडर डालें।
• इस मिश्रण को दही में डालें और तुरन्त ढक कर रख दें।
• तीन-चार मिनट के बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें और ठंडा परोसें।
[videoinfinite id="5-XoKPfan2E" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
;