Healthy Recipe: पान सुधारते हैं डायजेशन, बनाए पान के पत्तों से हेल्दी ड्रिंक-पान शॉट

पान का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की रेसिपीज़ तैयार करने के लिए भी किया जाता है। पान से बनी ऐसी रेसिपी है पान शॉट, जो बच्चों के लिए भी हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 15, 2019 3:38 PM IST

त्योहारों की थाली में खाने के बाद जो चीज़ परोसी जाती है वो है मिठाई और पान का बीड़ा (Betel Leaves), अपनी पाचन शक्ति बढ़ाने वाले गुणों के कारण पान के पत्तों को आयुर्वेद में भी गुणकारी (Betel Leaves health benefits) बताया गया है। पान  के पत्ते कॉन्स्टिपेशन, सिरदर्द, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स और खांसी जैसी छोटी-मोटी समस्याओं का एक अच्छा नुस्खा है। इसके अलावा पान (Betel Leaves health benefits) का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की रेसिपीज़ तैयार करने के लिए भी किया जाता है। पान से बनी ऐसी रेसिपी है पान शॉट, जो बच्चों के लिए भी हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक है।(Betel Leaf recipe)

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं क्यों वेट लॉस के बाद बढ़ता रहता है आपका वज़न, हो सकती हैं ये वजहें।

टेस्टी पान शॉट बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Betel Leaf recipe):

  • 4 पान के पत्ते
  • एक गिलास पानी
  • 100 ग्राम वनीला फ्लेवर्ड आईसक्रीम
  • 100 ग्राम क्रश्ड आइस
  • हनी या शहद या गुलकंद।

यह भी पढ़ें- मिठाइयों पर लगायी जानेवाली चांदी की वर्क का है आयुर्वेद में ज़िक्र, जानें सेहत पर क्या असर डालती है Edible Silver Leaf

पान शॉट बनाने का तरीका:

  • मिक्सी में पान के पत्तों को थोड़े-से पानी के साथ पीस कर पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें अपनी पसंद के हिसाब से गुलकंद या शहद मिलाएं।
  • आईसक्रीम और क्रश की गयी बर्फ भी डाल दें और मिक्सी को एक बार फिर घुमाएं।

यह ड्रिंक पाचन के लिए काफी अच्छा है क्योंकि यह पेट को ठंडक प्रदान करता है।  यह पान शॉट रेसिपी पारम्परिक पान के शर्बत का एक ट्विस्टेड वर्ज़न है।अपनी पसंद के अनुसार लोग  इसमें चीनी, सौंफ और  नारियल का बुरादा भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा करती हैं स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़, बेटर बॉडी पॉश्चर और फ्लेक्सिबिटी हैं स्ट्रेचिंग के फायदे।

यह भी पढ़ें- लेट नाइट पार्टी करके भी रहना हो हेल्दी तो फॉलो करें ये 2 टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source