हेल्दी रेसिपी: स्वीट कोकोनट पोहा

नमकीन पोहा तो बनाया होगा लेकिन क्या मीठा नारियल पोहा बनाया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

पोहा भारतीय घरों में नाश्ते के लिए अक्सर बनाया जाता है। लोग आमतौर पर पोहा नमकीन ही बनाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं तो आप स्वीट कोकोनट पोहा बना सकते हैं। इसमें आप चीनी के जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोहे में फाइबर और आयरन होता है, इसलिए नाश्ते में इसे खाना बहुत हेल्दी ऑप्शन होता है। आइये जानें इस स्वीट कोकोनट पोहे की आसान सी रेसिपी।।

सामग्री

• पोहा- 2 कप

• गुड़- 1.5 कप

• ताजा कसे हुए नारियल- 1.5 कप

• घी- 2 बड़े चम्मच

• केसर कुछ धागे

• केसर के भिगोने के लिए दूध

• काजू- 10

• इलायची पावडर- एक चुटकी

विधि

• पोहा को पहले अच्छी तरह से साफ करके धो लें।

• पोहा को धोने के बाद 25-30 मिनट तक ढक कर रख दें। छलनी से छानकर निकाल लें और अलग रख दें।

• एक गहरे पैन में घी को गर्म करके काजू को फ्राइ कर लें।

• अब उसमें नारियल, गुड़, केसर और इलायची पावडर डालें। तब तक इसको मिलाते रहे जब तक कि वह अच्छी तरह से गल न जाये और मिश्रण का रंग सुनहरा रंग का न हो जाय।

• अब आंच को कम करके पोहा को डालकर अच्छी तरह से मिला लें और पाँच मिनट के बाद पैन से निकालकर स्वीट कोकोनट पोहा को सर्व करें।

प्रस्तु्त इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

मूल स्रोत- Janmashtami recipe: Sweet coconut poha

स्रोत - स्वीट कोकोनट पोहा की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है। 

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source