नाश्ते में वेजिटेबल सैंडविच खाना काफी हेल्दी होता है और आमतौर पर अधिकतर घरों में सुबह नाश्ते में टोस्ट सैंडविच या ब्रेड आमलेट का सेवन किया जाता है। लेकिन रोज एक ही तरह का सैंडविच और आमलेट खा खाकर अगर आप बोर हो गये हैं तो हम आपके लिए पनीर से तैयार एक ख़ास सैंडविच की रेसिपी बता रहे हैं। इस पनीर भुर्जी का स्वाद इतना लाजवाब है की एक बार खाने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जायेंगें और सबसे अच्छी बात की इसे बनाना भी बहुत आसन है। इसे आप मात्र 15 मिनट में बना सकते हैं। अगर आप सुबह ऑफिस के लिए लेट हो रहे हों तो यह सबसे अच्छा विकल्प है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
एक पैन में धीमी आंच पर तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक और लहसुन डालें। इसे तब तक भूनें जब तक जीरे में से चिटकने की आवाज आने लगे और लहसुन का रंग गाढ़ा हो जाए।
अब इसमें पनीर के छोटे छोटे टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। आंच बंद करके इन चीजों को अच्छे से मिला लें अब इसमें ऊपर से कटी हुई धनिये की पत्तियां और अमचूर डालें और अच्छे से मिलाएं। आपका चटपटा पनीर भुजिया तैयार है।
ब्रेड को किनारे से काटकर उसका बॉर्डर हटा दें और फिर उसके एक साइड में बटर लगायें। अब इसमें एक दो चम्मच पनीर की भुजिया डालें और उसे पूरे ब्रेड पर अच्छे से फैला दें।
अब इसके ऊपर प्याज और टमाटर की कटी हुई स्लाइस डालें और इसे दूसरे ब्रेड से कवर करें।
अब इन स्लाइस को टोस्टर या ग्रिल में डालें। अगर आपके घर में टोस्टर या ग्रिल नहीं हैं तो उसकी जगह पैन का इस्तेमाल करें। पैन में घी या बटर डालें और ब्रेड स्लाइस को इसके ऊपर रखें और गोल्डन होने तक धीमी आंच पर तलें। इसे टोमेटो केचप या नारियल चटनी के साथ खाएं।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.