हेल्दी दिवाली रेसिपी-संजीव कपूर से जानिए मल्टीग्रेन लड्डू बनाने की विधि

इस बार दिवाली पर मेहमानों और दोस्तों को कुछ हेल्दी मिठाई खिलाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 16, 2017 3:36 PM IST

दिवाली हो या कोई अन्य उत्सव लड्डू के बिना इनका मजा अधूरा है। फेस्टिव सीजन में जब भी आपके घर मेहमान आते हैं या आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को मिठाई भेजनी होती है, तो उसमें लड्डू जरूर शामिल होते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक लड्डू में 131.6 कैलोरी होती है? जाहिर है आप मेहमानों या रिश्तेदारों को इतनी कैलोरी तो नहीं देना चाहेंगे, क्योंकि इससे मोटापा बढ़ने का खतरा होता है। खैर, शेफ संजीव कपूर आपको मल्टीग्रेन लड्डू बनाने की एक हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं। इन लड्डू में कम कैलोरी होती है और अधिक फाइबर होते हैं। सबसे बड़ी बात इनमें मूंग, गेहूं और नट्स जैसी हेल्दी चीजें मिक्स होती हैं और चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है।

सामग्री:

विधि

  • एक पैन में मूंग, गेहूं, चावल और नारियल डालकर गोल्डन होने तक भून लें। इसे ठंडा होने दें।
  • एक मिक्सर में इन चीजों को डालकर हल्का मोटा पाउडर बना लें और एक कटोरे में रख दें।
  • इसके बाद काजू और मूंगफली पीस लें और मल्टीग्रेन पाउडर में मिक्स कर लें।
  • इस कटोरे में नारियल और इलायची पाउडर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद एक चौथाई कप पानी में गुड़ को हलकी आंच पर पका लें।
  • गुड़ के पिघलने के बाद मल्टीग्रेन, नट्स और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। पैन को आंच से उतार दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • मिश्रण को बराबर हिस्सों में विभाजित करके उन्हें लड्डू का आकार दें।
  • लड्डू को अच्छा आकार देने के लिए अपनी हथेलियों पर घी जरूर लगाएं।
  • इस रेसिपी से एक बार में 10 से 12 लड्डू बनाये जा सकते हैं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source