हेल्दी होली रेसिपी – गेंहू और गुड़ का शीरा

रेसिपी जानने के लिए यहां पढ़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

होली में यूं तो ढेर सारी मिठाइयां और पकवान घरों में बनते हैं, लेकिन ये हेल्दी नहीं माने जाते। किसी में कैलोरी ज्यादा होती है तो किसी में शुगर। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप होली पर मीठा खाए ही नहीं। हम आपको एक ख़ास शीरा बनाना सिखाएंगे, जो लो फैट है। इस शीरे को गुड़ और गेहूं से बनाया जाता है। गुड़ चीनी से बेहतर विकल्प है, इसमें विटामिन और मिनरल्स ज्यादा होते हैं। इस शीरे की खास बात ये है कि ये बहुत कम वक्त में तैयार हो जाता है, और इसे बनाने के लिए कोई ख़ास तैयारी भी नहीं करनी पड़ती। आइये जानें इसकी रेसिपी:

तैयारी के लिए समय – 5 मिनट

बनाने में लगने वाला समय – 10 मिनट

4 लोगों के लिए

सामग्री

गेहूं का आटा – 2 चम्मच

रागी – 2 चम्मच

सोया आटा – 2 चम्मच

घिसा हुआ गुड़ – 8 चम्मच

इलायची पाउडर – ½ चम्मच

तेल – 2 चम्मच

गार्निश के लिए

बादाम (लंबे-लंबे कटे हुए) - 4

अखरोट (बारीक कटे हुए) – 2 चम्मच

विधि

  • एक पैन में आधा कप पानी उबालें और इसमें गुड़ को घिसकर डालें। गुड़ पिघल जाने तक इसे पकने दें। उसके बाद आंच से पैन उतारकर एक तरफ रख दें।

  • नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें, गेहूं, रागी और सोया, तीनो तरह का आटा उसमें डालें। इन्हें हल्का भूरा होने तक भूने।

  • पिघले गुड़ और इलायची को आटे में अच्छी तरीके से मिलाएं ताकि गांठ न बनने पाए। थोड़ी देर के लिए कम आंच पर पकाएं और फिर आंच से पैन हटा लें।

  • आपका शीरा तैयार है।

मूल रेसिपी स्रोत – तरला दलाल


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source