हेल्दी रेसिपी : तरबूज़ के छिलके की सब्जी

कभी ऐसे खाया है तरबूज़?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

तरबूज़ के छिलकों का आप क्या करते हैं? ज़ाहिर है, फेंक देते होंगे। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि इनसे बहुत टेस्टी सब्जी बनाई जा सकती है, तो? ये न सिर्फ किफायती होती है बल्कि काफी हेल्दी भी होती है।तरबूज के छिलके के भी दो हिस्से होते हैं। बाहर का हरा जो कि सख्त होता है, दूसरा अंदर का सफेद जो तरबूज जैसा ही खाने लायक होता है। इसी सफेद हिस्से की सब्जी बनायी जाती है। ये सब्जी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए अच्छी है। आइये जानें इसको बनाने की विधि –

सामग्री

1 कप तरबूज के छिलके का सफेद हिस्सा

1 मीडियम साइज़ की प्याज़, बारीक कटी हुई

1 मीडियम साइज़ के टमाटर, कटे हुए

1 चम्मच कुटा हुआ लहसुन

1 चम्मच अदरक, घिसा हुआ

1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

नमक स्वादानुसार

½ चम्मच हल्दी पाउडर

½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 लाल मिर्च बड़े टुकड़ों में कटी हुई

1 चम्मच आमचूर पाउडर

1 चम्मच जीरा

1 चुटकी हींग

1 चम्मच तेल

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

विधि

  • एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें।

  • अब इसमें घिसा हुआ अदरक, लहसुन, बारीक कटी प्याज़ डालकर थोड़ी देर तक भूनें।

  • अब कटे टमाटर, तरबूज के छिलके का सफेद हिस्सा (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और हरी मिर्च डालें। अच्छी तरह मिक्स करें।

  • इस सब्ज़ी में पानी न डालें, क्योंकि तरबूज के छिलके में पानी होता है, उसी में सब्जी पक जाएगी।

  • पैन को ढंक कर 10-12 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।

  • अब पैन को आंच से उतारकर इसमें नींबू का रस मिलाएं।

  • तरबूज के छिलके की सब्ज़ी को धनिये से गार्निश करके रोटी के साथ गरमागरम परोसें।

मूल रेसिपी – तरला दलाल

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source