हेल्दी रेसिपी- तरबूज और ग्रीन टी जूस

गर्मी से राहत पाने के साथ-साथ त्वचा को जवां रखने के ये जूस ज़रूर पियें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है चिलचिलाती गर्मी में बार-बार प्यास लगती है और कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। तपती धूप और पसीने से बचने के लिए आप ठंडा पानी, शिकंजी, कोला, शेक जैसे विभिन्न तरह के पेय पदार्थ खूब पीते होंगे। लेकिन क्या आपने एक ऐसी अनोखी ड्रिंक ट्राई की है, जिसे पीकर गर्मी से तो राहत मिलती ही है, साथ-साथ आपके चेहरे पर रोनक भी आती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तरबूज और ग्रीन टी के मिश्रण से तैयार ड्रिंक की। इस ड्रिंक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं। ये तत्व आपकी स्किन के लिए ज़रूरी होते हैं। तरबूज आपको हाइड्रेटेड रखता है और ग्रीन टी आपकी त्वचा में कोलेजन उत्पादन बढ़ाने का काम करती है। ये एक ऐसा एंटी-एजिंग टॉनिक है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। चलिए हम आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं। पढ़ें: हेल्दी रेसिपी -क्रैनबेरी जूस

सामग्री:

  • 1 आधा कप कटा हुआ तरबूज

  • 4 बैग ग्रीन टी

  • 2 बड़े चम्मच शहद

विधि

  • ग्रीन टी के बैग गर्म पानी में डालें और इन्हें कम से कम दस मिनट तक इसमें रहने दें।

  • अब बैग हटाकर पानी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में कम से कम दो घंटे के लिए रख दें।

  • तरबूज को ब्लेंड कर लें और जूस बना लें।

  • इसके बाद तरबूज के जूस में शहद डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • इसके बाद तरबूज के जूस को ग्रीन टी के साथ मिलाएं और इसे कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

  • ठंडा होने पर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source