हेल्दी रेसिपी- तरबूज और टमाटर की चाट

अपने खाने के स्वाद और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिये इस हेल्दी सलाद को अपनी डिश में ज़रूर शामिल करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

तरबूज गर्मियों के मौसम के लिए अमृत माना जाता है, यह हमारे शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल(LDL) को खत्म करके हमें दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। वहीँ दूसरी तरफ टमाटर भी कैल्शियम और विटामिन ए के मुख्य स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। आज हम इन दोनों को मिलाकर एक ऐसी हेल्दी सलाद बनाने जा रहे हैं जो स्वाद में चटपटी होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर है। इस डिश में चाट मसाले के इस्तेमाल से इसका स्वाद और दोगुना बढ़ जाता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी :

सामग्री:

  • ½ तरबूज

ड्रेसिंग के लिये:

  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच सरसों
  • ½ चम्मच कटी हुई अदरक
  • आधी कटी हुई प्याज
  • नमक स्वादानुसार
  • पिसी हुई काली मिर्च
  • 2 चम्मच लेमन जूस
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई पुदीने की पत्तियां
  • 2 टमाटर

सलाद के लिये:

  • 1 कटा हुआ खीरा
  • 2-4 मूली की स्लाइसेज
  • बारीक कटी धनिया
  • बारीक कटी पुदीने की पत्तियां
  • ¼ चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच लेमन जूस
  • ½ चम्मच काला नमक
  • ½ चम्मच तेल

सजाने के लिये

  • कुछ पापड़  की स्ट्रिप

बनाने की विधि:

  • तरबूज को काटे और छिलके को हटा दें और कटे हुए तरबूज को एक कटोरे में रख लें।
  • ड्रेसिंग के लिये एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें जीरा, सरसों के बीज, कटी हुई अदरक, कटी प्याज, नमक, पिसी हुई काली मिर्च, डालें फिर अच्छे से मिलायें।
  • अब इस ड्रेसिंग को कटे हुए तरबूज के ऊपर डालें। फिर पुदीने की पत्तियां मिलायें।
  • टमाटर को स्लाइसेज में काट लें और तरबूज वाले मिश्रण में मिला दें। अब इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • सजाने के लिये खीरे और मूली को स्लाइसेज में काट लें। इसमें कटी हुई धनिया, कटी हुई पुदीने की पत्तियां, चाट मसाला, लेमन जूस, काला नमक और तेल डालें फिर अच्छे से मिला लें।
  • तरबूज वाले मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकालें।
  •  एक प्लेट में मैरीनेट किये हुए तरबूज और टमाटर रखें। इसे गाज़र मूली के सलाद से सजायें।
  • इसके ऊपर पापड़ की स्ट्रिप डालकर सजायें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source