अखरोट की चटनी - हेल्दी रेसिपी

अगर आप भी रोज बनने वाली चटनी के स्वाद से बोर हो चुके हैं तो Dry Fruits से बनने वाली इस चटनी को बनाइये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

चटनी का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है यह भारतीय भोजनों की मुख्य सामग्री है। स्वाद में चटपटा होने के कारण यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और खाना चाहे कितना भी फीका हो लेकिन साथ में अगर चटनी हो तो खाने का मजा बढ़ ही जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक चटनी की डिश बताने जा रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री अखरोट और किशमिश है। जहाँ अखरोट पोषक तत्वों से भरा हुआ एक ड्राई फ्रूट है जिससे हमें शरीर के लिये ज़रूरी सारे विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन मिल जाते हैं वहीँ किशमिश कार्बोहाइड्रेट से भरी हुई होती है और हमारे शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में मदद करती है। किशमिश के इस्तेमाल के कारण इस चटनी के स्वाद में थोड़ा मीठापन भी आ जाता है जिससे इस चटनी का स्वाद और बढ़ जाता है। यह चटनी स्वाद में थोड़ी मीठी होने के बावजूद भी डायबिटीज के मरीजों के लिये बिलकुल उपयुक्त है इससे उनका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। आइये जानते हैं इस पौष्टिक और स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी :

सामग्री :

  • 1 कप छिले हुए अखरोट

  • ½ कप फेंटी हुई दही

  • 4-5 लाल कश्मीरी मिर्च

  • 1 चम्मच किशमिश

  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :

  • अखरोट और मिर्च को अच्छे से कूट लें।

  • दही नमक और किशमिश को अच्छे से मिला लें।

  • अब इस मिश्रण में कुटी हुई अखरोट और मिर्च के मिश्रण को मिला दें।

  • परोसने से पहले इसे ठंडा कर लें।

  • इसे ड्राई ब्रेड स्टिक, गाजर और चुकन्दर के साथ सजाकर परोंसे।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत:  Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source