हेल्दी रेसिपी : विटामिन रिच एग रोल

बच्चों के स्नैक टाइम के लिए हेल्दी एग रोल रेसिपी

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

वैसे तो एग रोल को उतना हेल्दी नहीं माना जाता है लेकिन इस विटामिन रिच एग रोल रेसिपी को थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट दिया गया है। इसमें पार्सली और बीटरूट का प्यूरी डाला गया है जो विटामिन से भरपूर है। इससे आपके ब्लड-शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है और अनीमिआ की बीमारी दूर होती है।

सामग्री-

4 बड़े चम्मच मक्खन

4-5 बड़े चम्मच बीटरूट या चुकंदर का प्यूरी

2 अंडे

3-4 बड़े चम्मच दूध

1-2 छोटे चम्मच बारीक कटे हुए पार्सली

2 छोटे चम्मच नींबू का रस

काली मिर्च का पावडर स्वादानुसार

नमक स्वादानुसार

सजाने के लिए-

सलाद के पत्ते

बारीक कटे हुए पार्सली

विधि-

• पैन में मक्खन डालकर उसमें बीटरूट प्यूरी, काली मिर्च का पावडर और नमक डालकर मिश्रण को बना लें।

• अब एक बाउल में एक अंडे को फेंटकर उसमें दूध, नमक, काली मिर्च का पावडर , पार्सली और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फिर से फेंट लें।

• एक दूसरे पैन में मक्खन गर्म करके उस पर ऑमलेट को बना लें।

• एल्यूमीनियम पन्नी पर ऑमलेट को डालकर उसपर बीटरूट के प्यूरी को अच्छी तरह से फैला दें। उसके ऊपर दूसरा ऑमलेट बनाकर डालें। फिर दोनों को एक साथ अच्छी तरह से फोल्ड करें।

• अब सलाद के पत्ते और बारीक कटे हुए पार्सली से सजाकर एग रोल को गरमागरम परोसें।

[videoinfinite id="HZpz3LA9Ee4" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

मूल स्रोत- Healthy recipe: Vitamin-rich egg roll

अनुवादक- Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source