... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English
भारतीय लोगों में चाट का काफी क्रेज़ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की चाट खाई और बनाई जाती है। चाट स्ट्रीट फूड की जान है। खट्टा, मीठा, नमकीन और तीखा स्वाद लिए जब कई तरह की चाट बनाई जाती है, तो खाने वाले दीवाने हो जाते हैं। लेकिन स्वाद में लाजवाब ये चाट ज्यादातर हेल्दी नहीं होती। इसी वजह से हेल्थ को लेकर ज्यादा संजीदा लोग, चाट खाने से बचते हैं।
लेकिन अगर आप चाट खाना चाहते हैं और साथ में हेल्दी भी रहना चाहते हैं तो भी एक ऑप्शन है। हमारी न्यूट्रीशनिस्ट नैनी सीतलवाड़ मशहूर चाट आइटम सेव पुरी का एक नया वर्ज़न लेकर आई हैं। ‘वेजिटेबल सेव पुरी’ नाम की इस हेल्दी चाट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें पुरी का इस्तेमाल होता ही नहीं। हैरान हो गए? आइये जानें इस डिश की रेसिपी।
सामग्री
2 बड़े टमाटर
2 बड़े खीरे
1 ½ आलू, उबले हुए
1 प्याज़
3 चम्मच खजूर की मीठी चटनी
2 चम्मच हरी मिर्च की चटनी
2 चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
विधि
अगर आपको सलाद खाना बोर लगता है तो आप उसे इस तरीके से खा सकते हैं। ये डिश बहुत हेल्दी स्नैक है, जो आपकी भूख मिटाएगा और पोषण भी देगा।
मूल स्रोत - Vegetable sev puri recipe (minus the puris!)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।