सब्ज़ियों और तुलसी का सूप – हेल्दी रेसिपी

तुलसी यानी Basil की खुशबू वाला ये हेल्दी सूप बनाएं घर में।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this inEnglish

अनुवादक – Shabnam Khan

वेजिटेबल यानी सब्ज़ियों का सूप तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन ये सूप सब्ज़ियों और तुलसी का है। तुलसी की वजह से इस सूप के औषधीय गुण बढ़ जाते हैं, साथ ही इस सूप को एक ख़ास स्वाद भी मिलता है। आइये जानें इस सूप की रेसिपी।

तैयारी में लगने वाला समय – 20 मिनट

पकाने में लगने वाला समय – 25 मिनट

सामग्री

तुलसी की ताज़ी पत्तियां – ¼ कप

तेल – 2 चम्मच

बारीक कटी प्याज़ – ½ कप

बारीक कटी फ्रेंच बींस – ¼ कप

बारीक कटी गाजर - ¼ कप

बारीक कटी सेलेरी – 2 चम्मच

1 इंच के टुकड़ों में कटी स्पेगेटी – ¼ कप

वेजिटेबल स्टॉक – 4 कप

बारीक कटे आलू - ¼ कप

बारीक कटी बंदगोभी - ¼ कप

नमक और ताज़ा काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

गार्निश के लिए

घिसा हुआ कुकिंग चीज़ – 4 चम्मच

विधि

  • तुलसी के पत्तों को ¼ कप पानी में मिलाएं और एक तरफ रख दें।

  • एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज़, फ्रेंच बींस, गाजर और सेलेरी डालकर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए भूनें। इस दौरान सब्ज़ियों को लगातार चलाते रहें।

  • अब इसमें स्पेगेटी और वेजिटेबल स्टॉक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे 5 मिनट तक पकने दें।

  • आलू और बंदगोभी डालें और 10 से 15 मिनट कर मध्यम आंच पर पकाएं।

  • अब इसमें तुलसी के पत्ते, नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और 2-3 मिनट पकाएं।

  • चीज़ और पार्सले डालकर परोसें।

न्यूट्रीशनल वैल्यू

एनर्जी – 89 कैलोरी

प्रोटीन – 2.6 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट – 12.2 ग्राम

फैट – 3.3 ग्राम

कैल्शियम – 61.3 ग्राम

फॉलिक एसिड – 19.7 माइक्रोग्राम

फाइबर – 1.5 ग्राम

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

स्रोत – Vegetable and basil soup

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source