नारियल के दूध से बना गाजर का हलवा: हेल्‍दी रेसिपी

क्या आप सर्दियों में गाजर का हलवा खाना पसंद करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

सर्दियों के मौसम में अगर गरमागरम गाजर का हलवा खाने को मिल जाए तो फिर कहना ही क्या है। गाजर का हलवा बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत ज्यादा पसंद होता है। ये वो मिठाई है जो अक्सर भारतीयों के घर में बनाई जाती है। गाजर का हलवा सिर्फ लज़ीज ही नहीं होता बल्कि इसके कुछ स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। गाजर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये डिश बेहतर ऑप्‍शन है। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी ठीक रहती है। गाजर का प्रतिदिन सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इतनी नहीं गाजर खाने से रक्त में शर्करा का स्तर सही रहता है। इसमें बीटा कैरोटीन होती है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है। गाजर से पेट और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम भी कम होता है। वैसे तो आपने कई तरीके का गाजर का हलवा खाया होगा लेकिन आज जो रेसिपी आप सीखेंगे उसकी बात ही कुछ अलग है। आज हम आपको नारियल दूध के मिश्रण से बना गाजर का हलवा बनाना सिखाएंगे। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

सामग्री:

  • गाजर कद्दूकस की हुई गाजर - 1 कप
  • कीमिया डेट्स - 1 कप
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नारियल का दूध - 50 मिलीलीटर
  • ब्लैक किशमिश - आधा कप
  • काजू - 10

बनाने की विधि

  • कद्दूकस की हुई गाजर और कीमिया डेट्स (Kimia dates) को ब्‍लेंडर में डालकर पीस लें। इसमें थोड़ा नारियल का दूध भी मिला लें।

  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालें।

  • इसके बाद इसमें काजू और किशमिश मिलाएं और सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

रेसिपी का स्रोत- SHARAN

मूल स्रोत -Healthy recipe — Vegan raw carrot halwa with coconut milk

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source