वेगन एगनोग: हेल्‍दी रेसिपी

बच्‍चों को और मेहमानों को खूब पसंद आएगी ये हेल्‍दी ड्रिंक्‍स!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

एगनोग (Eggnog) एक पेय है, जिसे फेस्टिव सीजन में बनाया जाता है। ये हेल्‍दी ड्रिंक बच्‍चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आती है। आमतौर पर इस ड्रिंक को अंडे, चीनी और क्रीम के मिश्रण से बनाया जाता है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान रखते हुए हम इसका हेल्‍दी वर्जन ही आपको बताएंगे। कम कैलोरी वाली ये ड्रिंक आपके मेहमानों को भी खूब पसंद आएगी। इतना ही नहीं इसमें मिले बादामों से इम्‍यूनिटी सिस्‍टम मजबूत होने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है: पढ़ें- फ्रूट एण्ड नट बार – हेल्दी क्रिसमस रेसिपी

कितने लोगों के लिए: 6

सामग्री

  • 3 कप बादाम
  • 4 कप पानी
  • 1 चम्मच वेनिला
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच मेपल सिरप
  • 2 चम्मच जायफल, पिसा हुआ
  • ¼ चम्मच दालचीनी, पिसा हुआ
  • 1 चुटकी लौंग चुटकी, पिसा हुआ

बनाने की विधि:

  • बादाम रातभर भिगोकर रखें।
  • अब बादाम का पानी अलग कर लें और बादाम को एक गहरी कटोरी में रखें और उसमें पानी मिलाएं।
  • इसके बाद बादम सही से साफ कर लें।
  • बादाम को ब्‍लेंडर में डालें और उसमें 4 कप पानी मिलाकर अच्‍छी तरह पीस लें।
  • किसी एक बर्तन में दूध डालकर उसे अच्‍छी तरह से फेंट लें।
  • अब पिसे हुए बादाम को मेसल जार में पलट लें और इसमें दूध मिला दें।
  • इसके बाद इसमें वेनिला, रामबांस, मेपल सिरप, जायफल, दालचीनी और लौंग मिलाएं।
  • अब इसे ठंडा होने तक फ्रिज में रख दें।
  • ठंडा होने के बाद परोसे।

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source