... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास लेने के लिए वैसे तो आपने कई प्रकार के सूप पिए होंगे लेकिन आज जिस लाजवाब और हेल्दी सूप की रेसिपी आप सीखने वाले हैं उसकी बात ही कुछ निराली है। जी हां हम बात कर रहे हैं नारियल, टमाटर, गाजर और लहसुन के मिश्रण से तैयार सूप की। इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से ये हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक है। इतना ही नहीं इसमें भारी मात्रा में फाइबर होता है। इसमें मौजूद गाजर और मूली के छोटे-छोटे टुकड़े कुछ समय के लिए आपकी भूख को भी शांत करने में मदद करेंगे। आप इस लज़ीज सूप का आनंद सुबह और शाम के समय ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस बेहतरीन डिश को अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं।
चूंकि ये सूप टमाटर और गाजर का मिश्रण है तो हमें इनके लाभों को जानने की ज़रूरत है। गाजर से कब्ज की परेशानी खत्म हो जाती है। इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी दिन में एक बार गाजर का जूस पी सकते हैं। वहीं टमाटर विटामिन ए, सी,के, फोलेट और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। टमाटर में संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी और सोडियम स्वाभाविक रूप से कम होता है। टमाटर थियमिन, नियासिन, विटामिन बी -6, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी प्रदान करता है, जो सभी अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है। पढ़ें- टमाटर के पाँच स्वास्थ्य संबंधी गुण
सामग्री
बनाने की विधि
मूल स्रोत -Healthy soup reicpe – Tomato, carrot and coconut soup
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।