... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 3, 2017 2:46 PM IST
सर्दियों में शाम के समय कबाब जैसी गरमागरम चीजें में खाने में मजा आता है। बेशक आपने कई तरह के पकवान ट्राई किये होंगे। लेकिन क्या आपने पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी और टेस्टी टोफू और चुकंदर के कबाब ट्राई किये हैं? इसमें कोई शक नहीं है कि सर्दियों में अधिकतर लोग मटन या चिकन के कबाब खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि टोफू और चुकंदर के कबाब खाने के बाद आप बाकी सब चीजों का टेस्ट भूल जाएंगे। बच्चों और मेहमानों के लिए इससे अच्छा स्नैक कुछ और नहीं हो सकता है। फाइबर, विटामिन और खनिज से पोषक तत्वों से भरपूर टोफू और चुकंदर दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा चुकंदर में आयरन, फोलिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम होता है और टोफू में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है। इन दोनों चीजों के मिश्रण से तैयार कबाब की रेसिपी आपके लिए बिल्कुल स्वस्थ विकल्प है। चलिए जानते हैं टोफू और चुकंदर के कबाब कैसे बनाए जाते हैं।
सामग्री
सर्विंग के लिए- टोमेटो केचप या हरी चटनी
विधि
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock