हेल्दी रेसिपी : तीन दाल डोसा

तीन दाल डोसा के रेसिपी की खास बात यह है कि इसको बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

तीन दाल डोसा एक ऐसा रेसिपी है जिसको आप किसी भी समय खा सकते हैं। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि दूसरे डोसा की तरह इसको बनाने में समय नहीं लगता है क्योंकि इसके बैटर को पीस के रखना नहीं पड़ता| और यह इतना हेल्दी और पौष्टिक है कि इसको गर्भवती महिलाएं भी खा सकती हैं।

सामग्री

1/3 कप चना दाल

1/3 कप तुअर दाल/अरहर दाल

1/3 कप मूंग दाल

2 कप उखड़ा चावल (parboiled rice)

1 बड़ा चम्मच तेल

एक चुटकी हींग

½ छोटा चम्मच जीरा

½ छोटा चम्मच राई

2 सूखे लाल मिर्च

5 कड़ी के पत्ते

2 बड़े चम्मच पीसा हुआ नारियल

½ छोटा चम्मच हल्दी पावडर

नमक स्वादानुसार

विधि

• डोसा को बनाने के लिए पहले तीनों दाल और चावल में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।

• एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हींग, राई, लाल मिर्च और करी पत्ते को डालकर हल्का भूनने के बाद नारियल में थोड़ा पानी डालकर पीसकर पेस्ट बना लें।

• इस पेस्ट को दाल के बैटर में डाल दें। अब उसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• एक तवा को गर्म करके उस पर तेल डालें और उसको सूती कपड़े से पोंछ दें।

• एक कलछी बैटर डालकर तवा पर उसको फैला दें। आप चाहे तो चारों तरफ तेल छिड़क सकते हैं।

• अब डोसा को ढककर सुनहरा रंग का होने तक रहने दें।

• डोसा के बनने के बाद नारियल के चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

[videoinfinite id="VfsrdY3T5KM" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source