... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
महाराष्ट्र में कोकम बहुत ही प्रचलित है और सब्जियों में इसका प्रमुखता से इस्तेमाल होता है। कोकम को कई तरीकों से आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को ठंडा तो रखता ही है साथ ही इसके शर्बत से आपको तुरंत एनर्जी मिल जाती है। इसका सेवन गर्मियों के मौसम में थकान को दूर करने का सबसे आसान तरीका है। अपने कूलिंग इफ़ेक्ट के अलावा कोकम पाचन क्रिया को सही करने और कब्ज़ और एसिडिटी को दूर करने के लिये जाना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में डाइटरी फाइबर और कम मात्रा में कैलोरी मिलने के कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है। वैसे तो कई लोग कोकम को फिश बनाते समय या कढ़ी बनाते समय उसमें डालते हैं लेकिन बहुत कम लोग कोकम की चटनी के बारे में जानते हैं। इस चटनी को बनाने में बहुत कम समय लगता है और यह बहुत फायदेमंद भी है। आइये जानते हैं कोकम से तैयार इस चटनी की रेसिपी :
सामग्री:
बनाने की विधि: कोकम को 15 से 20 मिनट तक गर्म पानी में भिगोयें। फिर पानी को निचोड़ लें और अलग रख दें। फिर कोकम को हरी मिर्च, जीरे, नमक और चीनी के साथ ग्राइंड करें। आप जीरे के साथ स्वाद को और चटपटा बनाने के लिये धनिये के बीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वाद को और अच्छा करने के लिये आप अपने हिसाब से बाद में चीनी या नमक मिला सकते हैं। पढ़ें: अखरोट की चटनी – हेल्दी रेसिपी
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत – Shuttestock