hamburger icon
A
Read in English

तंदूरी टोफू- हेल्दी वेजिटेरियन रेसिपी

अगर आपको पनीर पसंद नहीं है तो टोफू आपके लिए बेहतर विकल्प है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

सोयाबीन के दूध से बना टोफू एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। प्रोटीन से भरपूर टोफू वेजिटेरियन और पनीर नहीं खाने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें कम कार्बोहाईड्रेड और जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है, जिस वजह से यह डायबिटिक्स के लिए अच्छा होता है। टोफू आयरन का भी बहुत अच्छा स्रोत है, जिससे हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद मिलती है। जब टोफू के इतने सारे फायदे हैं तो क्यों न आप इसे अपनी डायट में शामिल करें। न्यूट्रीशनिस्ट नेहा चांदना आपको तंदूरी टोफू की रेसिपी बता रही है। पढ़ें- तंदूरी पनीर- हेल्‍दी रेसिपी

सामग्री

  • 100 ग्राम फर्म टोफू

  • एक चुटकी जीरा पाउडर

  • चुटकी भर हल्दी

  • चुटकी भर धनिया पाउडर

  • चुटकी भर नमक

  • साबुत लाल मिर्च

  • 1 लहसुन कटा हुआ

  • 1 चम्मच नींबू का रस

  • 1 बड़ा चम्मच कटा प्याज और धनिया गार्निश के लिए

  • 1.5 चम्मच जैतून का तेल

 विधि

  • पहले ग्रिल को गर्म कर लें।

  • नमक, चिल्ली फ्लेक्स, हल्दी, जीरा और धनिया पाउडर को एक साथ मिला लें।

  • एक पैन में तेल गरम करें और इस मिश्रण को एक मिनट के लिए पकाएं।

  • अब इस तैयार मसाले को एक ब्रश के साथ टोफू के दोनों किनारों पर लगाएं।

  • अब टोफू को ग्रिल में लगाएं सेक लें।

  • हरे प्याज और हरी धनिया के साथ परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock