तंदूरी चिकन- हेल्‍दी रेसिपी

क्या आप चिकन खाने के शौक़ीन हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

तंदूरी चिकन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दरअसल ये डिश होती ही इतनी स्‍वादिष्‍ट कि ना चाहकर भी आपको खाने का मन कर जाएगा। ये डिश जितनी स्‍वादिष्‍ट है उतने ही इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को स्‍वस्‍थ रखता है। चिकन में विटामिन बी6 अधिक मात्रा में मौजूद होता है। ये तत्व दिल के दौरे से सुरक्षा प्रदान करता है। बॉलीवुड न्‍यूट्रिशनिस्ट मैरिका आपको अपनी बुक 'हेल्‍थी किचन' में से इस डिश की विधि बता रही हैं। पढ़ें- तंदूरी पनीर- हेल्‍दी रेसिपी

कितने लोगों के लिए: 1

तैयारी का समय: 15 मिनट

पकाने का समय: 20 मिनट

सामग्री: 

  • 150 ग्राम चिकन ब्रेस्‍ट, विद बोन

  • आधा लाल शिमला मिर्च, स्ट्रिप्स में कटी हुई

  • 100 ग्राम वसा रहित दही

  • 2 कटे हुए प्याज़

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 चुटकी हर्ब मिक्‍स

  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

  • 1 चम्मच सिरका

  • 50 ग्राम गोभी

बनाने की विधि:

  • दही, मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट को एक साथ मिलाएं।

  • अब इस मिश्रण में चिकन को अच्‍छी तरह मिलाएं और कम से कम 10 मिनट तक रहने दें।

  • अब इसे ग्रिल में 200 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार ग्रिल पलटें।

  • गोभी, प्‍याज और शिमला मिर्च को स्‍लाइस में काटे और एक कटोरी में सिरका और हर्ब्स के साथ रखकर मिला लें।

  • चिकन ग्रिल होने पर इस मिश्रण के साथ खाएं।

इस डिश में क्‍या-क्‍या और कितनी मात्रा में

  • कैलोरी: 297.28 किलो

  • फैट: 6.4 ग्राम

  • कार्बोहाइड्रेट: 19.74 ग्राम

  • प्रोटीन: 40.02 ग्राम

  • कोलेस्ट्रॉल: 102.1 मिलीग्राम

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Healthy Kitchen’ is authored by Marika Johansson and published by Om Books International.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source