हेल्दी होली रेसिपी-शुगर फ्री केसरी मलाई पेड़ा

इस होली पर अपने मेहमानों को खिलाएं शुगर फ्री पेड़ा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

होली केवल रंगों का ही उत्सव नहीं है, ये बढ़िया-बढ़िया चीजें खाने का भी दिन होता होता है। इस दिन घरों में गुजिया, पकोड़े और लड्डू जैसे कई तरह के पकवान बनाते हैं। आपको बता दें कि इस तरह की चीजों में चीनी और तेल का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से ये आपकी सेहत के लिए सही नहीं होती हैं। खैर, हम आपको एक ऐसी डिश की रेसिपी बता रहे हैं जो खाने में तो टेस्टी होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है। ये डिश है शुगर-फ्री केसरी मलाई पेड़ा। बेशक इसमें कैलोरी की मात्रा थोड़ी अधिक हो सकती है लेकिन इलायची पाउडर और केसर से तैयार ये पेड़ा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यकीनन इस होली पर आपके दोस्तों और मेहमानों के लिए ये एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। भारत के मशहूर सेफ संजीव कपूर आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं। पढ़ें: होली हेल्दी रेसिपी- पिचकारी थन्डाई

सामग्री:

  • 4 कप दूध

  • थोड़ा केसर

  • एक चुटकी साइट्रिक एसिड

  • 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, दो चम्मच दूध से गूंदा हुआ

  • ¼ चम्मच हरी इलायची पाउडर

  • 10 छोटे चम्मच स्वीटनर

  • 8 बादाम, कटे हुए

विधि

  • एक गहरे पैन में दूध डालकर गर्म करें और उसे तब तक उबालें, जब तक वो आधा यानि गाढ़ा नहीं हो जाता। अब इसमें केसर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • इसके बाद दो छोटे चम्मच पानी में साइट्रिक एसिड मिलाएं और इसे गाढ़े दूध में मिला दें।

  • इसके बाद इसमें गूंदा हुआ मक्के का आटा डालें और मिश्रण को थोड़ा पतला होने दें।

  • इसके बाद इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • एक पैन लें और उसमें शुगर फ्री नैचुरल डायट शुगर मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

  • अब इस मिश्रण को इसमें डालकर आठ बराबर हिस्सों में काट लें और उन्हें पेड़े का आकार दें।

  • इसके बाद हर पेड़े पर बादाम छिड़ककर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source