हेल्दी रेसिपी- स्ट्रॉबेरी और बादाम का सलाद

हेल्दी रहने के लिए ये सलाद सबसे बेहतर विकल्प है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 17, 2017 3:46 PM IST

आपने वेजिटेबल सलाद तो खूब खाया होगा। क्या आपने स्ट्रॉबेरी और बादाम का सलाद ट्राई किया है। इन दोनों चीजों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसे खाने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इतना ही नहीं इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी आपके पेट को भरा हुआ रखती है। सबसे बड़ी बात इसमें विटामिन सी होता है। दूसरा बादाम पोषक तत्वों का भण्डार है। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। बादाम में विटामिन ई, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, फास्फोरस, फाइबर, राइबोफ्लेविन, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जब ये दो चीजें इतनी फायदेमंद हैं, तो क्यों ना इन्हें डायट में शामिल किया जाए। चलिए हम आपको इन चीजों का सलाद बनाने का तरीका बताते हैं।

सामग्री

विधि

  • एक छोटी कटोरी में ऑलिव ऑयल, बल्समिक सिरका और शहद डालकर मिक्स कर लें।
  • इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • एक बड़ा कटोरा लें और उसमें पालक और प्याज डालें।
  • इसमें पनीर के टुकड़े डालें और अन्य चीजों से ड्रेसिंग करें।
  • फिनिशिंग टच देने के लिए सबसे ऊपर बादाम के टुकड़े रखें।
  • आप आखिरी में गार्निश के लिए ऊपर से तिल के बीज भी डाल सकते हैं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source