स्‍टीम्‍ड वेज मंचूरियन: हेल्‍दी रेसिपी

ये डिश चाइनीज ज़रूर है लेकिन ये हेल्‍दी और पौष्टिक है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

चाइनीज फूड सबको पसंद होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि चाइनीज फूड स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से सही नहीं होता है। लेकिन इसे हेल्‍दी तरीके से बनाया जाए, तो इस फूड से आपको पर्याप्‍त पोषण मिल सकते हैं। आज हम आपको एक ही ऐसी चाइनीज डिश की रेसिपी बताएंगे जो स्‍वादिष्‍ट भी है और हेल्‍दी भी है तो ये डिश है वेज मंचूरियन। इसे डीप-फ्राइ ना करके स्‍टीम्‍ड किया जाता है। इस डिश में पनीर और सोया होता है, जो कि प्रोटीन के मुख्‍य स्त्रोत हैं। पढ़ें- वेगन एगनोग: हेल्‍दी रेसिपी

मंचूरियन के लिए सामग्री

  • क्रस्‍ड ओट्स- 4 बड़े चम्मच
  • सोया- 4 बड़े चम्मच
  • स्किम्ड पनीर - 100 ग्राम
  • ओट्स फ्लाउर- 2 बड़े चम्मच
  • गोभी, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) - 1-1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ) - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस, मिर्च की चटनी, मशरूम सॉस - 1-1 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • तेल - 1 छोटा चम्मच

सॉस के लिए

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज और शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) - 1-1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) - 1 छोटा चम्मच
  • चिली सॉस, सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च की चटनी, मशरूम सॉस - 1-1 बड़ा चम्मच
  • कॉर्नफ्लाउर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादअनुसार

मंचूरियन बॉल बनाने की विधि

  • सभी सामग्रियों को अच्‍छी तरह मिलाएं
  • छोटी गेंद के आकार में लड्डू बना लें
  • इन्‍हें 15 मिनट तक स्‍टीम करें

सॉस बनाने की विधि

  • एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें
  • सारी सब्जियां इसमें मिलाएं
  • धीमी आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं
  • शेष सामग्रियों को मिलाएं
  • अब आधा कप पानी डालें और उबलने दें
  • पानी में कॉर्नफ्लाउर और सॉस मिलाएं
  • इसमें मंचूरियन बॉल डालें
  • इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिलाएं
  • इसे तले हुए भूरे रंग के चावल के साथ गरमागरम परोसें

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source