हेल्दी वेट लॉस रेसिपी – स्प्राउट डोसा

क्या आपने खाया है ऐसा डोसा?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

मसाला डोसा, रवा डोसा आदि तो आपने अक्सर खाए होंगे, हम आपके लिए लाए हैं स्पेशल स्प्राउट डोसे की रेसिपी। स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज। ये फाइबर रिच डिश है इसलिए अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो आपके लिए ये डोसा परफेक्ट चॉइज़ हो सकता है। स्प्राउट में प्रोटीन होता है जो आपकी हड्डियों के लिए अच्छा है। आप इसे लंच, डिनर या नाश्ते में भी खा सकते हैं।

सामग्री

पीसने के लिए:

• अंकुरित मूंग – 1 कप

• ओट्स – आधा कप

• अदरक – 1 छोटा टुकड़ा

• हरी मिर्च – 1 या 2

• कड़ी पत्ते – 4 या 5

बैटर में मिलाने के लिए:

• दही (वैकल्पिक) – 1 चम्मच

• नमक –

• हरी धनिया पत्ती – 1 चम्मच

• ज़ीरा – आधा चम्मच

विधि

• अंकुरित मूंग, ओट्स, अदरक, हरी मिर्च और कड़ी पत्ते को पानी डालकर पीस लें, जिससे कि वो डोसा बैटर बन जाएगा।

• अब इस बैटर में दही, नमक, धनिया पत्तियां और ज़ीरा मिला लें।

• एक नॉन स्टिक पैन गर्म करके थोड़ा सा तेल फैला दें।

• इसमें एक बड़ा चम्मच बैटर डालें और गोलाई में फैला लें।

• दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।

• चटनी के साथ सर्व करें।

मूल स्रोत - Healthy recipe: Fibre-rich sprouts dosa

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source