होममेड पालक डिप - हेल्दी रेसिपी

बाज़ार से अनहेल्दी डिप न लाएं, घर पर बनाएं Spinach Dip!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

पालक के फायदों के बारे में कौन नहीं जानता। पालक में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम और फास्फोरस आदि होते हैं। बच्चों की सेहत के हिसाब से ये सब्ज़ी बहुत अच्छी मानी जाती है। लेकिन कभी अपने बच्चे को पालक खिलाकर देखिये ज़रा... पीछे-पीछे भागना पड़ जाएगा। अमूमन बच्चे हरी सब्ज़ियों से दूर भागते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उन्हें ये खिलाए ही नहीं। बल्कि आप नए-नए तरीकों से पालक खिलाने के तरीकों के बारे में सोच सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका है, बच्चों को स्पीनेच डिप खिलाना। इस डिप को आप सैंडविच, रोटी या किसी दूसरे स्नैक के साथ सर्व कर सकते हैं।

सामग्री

1 चम्मच तेल

1 ½ चम्मच बारी कटी प्याज़

½ चम्मच बारी कटी हरी मिर्च

1 कप पालक के पत्ते

¼ कप घिसा हुआ लो फैट पनीर

¼ कप लो फैट मिल्क

नमक स्वादानुसार

विधि

  • एक बड़े नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें प्याज़ और हरी मिर्च डालें। थोड़ी देर तक दोनों को भूनें। इस दौरान आंच मध्यम ही रखें।

  • अब इसमें पालक और पनीर डालें। मध्यम आंच पर इसे 3 से 4 मिनट तक पकने दें। इस दौरान लगातार चम्मच से हिलाते रहें।

  • अब इसमें दूध मिलाएं और दो मिनट के लिए कम आंच पर पकाएं। इसे लगातार हिलाते रहें, तभी ये स्मूद रहेगा।

  • अब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

  • इस मिक्सचर को मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।

  • आपकी पालक डिप यानी स्पीनेच डिप तैयार है।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source