पालक-पनीर सूप – हेल्दी रेसिपी

आपने पालक-पनीर तो खाया होगा, अब पियें ये हेल्दी पालक-पनीर सूप।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

पनीर और पालक से बनना वाला ये सूप आपको ढेर सारे पोषक तत्व देगा। पालक में काफी मात्रा में फाइबर, फॉलिक एसिड और आयरन होता है। वहीं पनीर में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है। पालक खाने से शरीर को ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। काली मिर्च और प्याज़ इस सूप को एक अलग फ्लेवर देते हैं। (पालक पनीर के फायदे जानें यहां) तो आइये, जानें कि कैसे बनता है ये सूप:

सामग्री

1 गड्डी पालक

1 चम्मच ऑलिव ऑयल

4-5 काली मिर्च

½ चम्मच जीरा

1 मध्यम आकार की प्याज़

1 टुकड़ा अदरक

3 लहसुन की कलियां

100 ग्राम पनीर

1 चम्मच नींबू का रस

स्वादानुसार

विधि

  • पालक के पत्तों को गर्म पानी में ब्लांच करें।

  • अब इन पत्तों को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में धोएं।

  • अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म कर लें।

  • अब तेल में ज़ीरा और काली मिर्च डाल लें।

  • इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि ये अपना रंग न बदलने लगे।

  • अब इसमें प्याज़ मिलाकर भूनें।

  • इसके बाद, इसमें बारीक कटे हुए अदरक और लहसुन को मिलाएं और सुनहरा होने तक प्याज के साथ भूनें।

  • अब ब्लांच किए हुए पालक के पत्तों को एक कप पानी मिलाकर प्यूरी बना लें।

  • पालक की प्यूरी को पैन में पक रही अन्य सामग्री में मिला दें।

  • अपने अगर सूप पतला पीना चाहते हैं तो और पानी मिला लें। और अगर गाढ़ा रखना चाहते हैं तो पानी न मिलाएं।

  • थोड़ा पकने के बाद इसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं।

  • आख़िर में पनीर के टुकड़े डाल दें।

  • गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source