... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है कि वे क्या खाएं और क्या नहीं। खाने पीने का ख्याल रखना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना पड़ता है। अगर हमारे खाने में शुगर की मात्रा अधिक होगी तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा। लेकिन कुछ खाने की चीज़ें ऐसी भी हैं जिन्हें खाना डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसी ही एक चीज़ है, पीनट बटर। पीनट बटर शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करता है। पीनट बटर बाज़ार में आसानी से मिल जाता है लेकिन उससे भी ज्यादा आसानी से आप इसे घर पर बना सकते हैं।
सामग्री
250 ग्राम भुनी मूंगफली
1-3 चम्मच मूंगफली का तेल
1 चुटकी नमक(वैकल्पिक)
शहद या गुड़ (वैकल्पिक)
विधि
भुनी मूंगफली को मिक्सी में डालकर पीस लें। 3-5 मिनट ब्लैंड करने पर स्मूद पेस्ट बन जाएगा।
इसके बाद आप इसमें एक चम्मच शहद या थोड़ा सा पिसा गुड़ डाल सकते हैं। इसके बाद मिक्सी एक बार फिर चला लें।
अगर आप अपने पीनट बटर को कुरकुरा रखना चाहते हैं तो आख़िर में मूंगफली के टुकड़े डाल लें।
अब पीनट बटर को एयरटाइट कंटेनर में रख लें। जरूरत पढ़ने पर ब्रेड, रोटी या परांठें के साथ सर्व करें।
[videoinfinite id="aGRWhK_cUJI" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: MDHIL/YouTube.Com
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।