हेल्दी रेसिपी- श्रिम्प एंड ब्राउन राइस पोहा-पुलाव

वीकेंड पर परिजनों और दोस्तों के साथ लें इस डिश का आनंद!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

क्या आपको सीफूड पसंद है? अगर हां, तो हम आपको एक बेहतर डिश की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे श्रिम्प और ब्राउन राइस पुलाव के नाम से जाना जाता है। ये डिश टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। आप इस डिश का मजा वीकेंड पर दोस्तों और परिजनों के साथ ले सकते हैं। सेफ रणवीर बरार आपको इस डिश को बनाने के रेसिपी बता रहे हैं। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी – थाई कॉर्न चाट

सामग्री

  • श्रिम्प, मीडियम साइज़ और साफ़ - आधा कप
  • ब्राउन पोहा, धोया और सूखा हुआ- 100 ग्राम
  • प्याज, भूरे, कटी हुयी - 1 छोटा
  • हरी मिर्च - 1 कोई
  • अदरक लहसुन, कटे हुए- 1 बड़ा चम्मच
  • लाइम जूस - 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  • गरममसाला- 1 चम्मच
  • लौंग, 3 से 4
  • दालचीनी- एक छोटी
  • हरा धनिया, कटा हुआ- 1 बड़ा चम्मच
  • पुदीने का पत्ते, कतए हुए- 1 चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच

बनाने की विधि

  • श्रिम्प को अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू के रस के साथ मिलाकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • एक पैन में तेल गर्म करें इसमें लौंग और दालचीनी डालें। अब इसमें श्रिम्प डालें और कुछ मिनट तक पकने दें। इसके बाद धनिया पाउडर डालें और थोड़ा पानी छिड़कर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
  • अब इसमें पोहा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब धनिया, पुदीना और ब्राउन प्याज डालकर एक मिनट का पकने दें।
  • बाकी बची चीजों और ब्राउन प्याज डालकर गार्निश करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source