शाही मटर पनीर- हेल्‍दी रेसिपी

क्या आप पनीर खाने के शौक़ीन हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

पनीर की सभी प्रकार की सब्जियां ज्यादातर लोग पसंद करते हैं लेकिन शाही पनीर की बात ही अलग है। जिस सब्‍जी के नाम में ही 'शाही' शब्‍द हो, वो भला स्‍वादिष्‍ट क्‍यों ना हो। हम आपको शाही पनीर की जो रेसिपी बता रहे हैं, उसमें कम वसा वाला दूध और एक चम्‍मच काजू प्‍यूरी का इस्‍तेमाल किया गया है। जब बात पनीर की हो रही है तो आपको बता दें कि पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है इसलिए ये शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज़ करता है। प्रोटीन के अलावा इसमें कैल्शियम भी होता है। इससे दांत और हड्डियां मज़बूत होती हैं। पनीर में लीनोलाइक एसिड (linoleic acid) भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जिससे फैट बर्न करनें और वज़न कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस शाही सब्‍जी को कैसे बनाया जाता है। पढ़ें: तंदूरी पनीर- हेल्‍दी रेसिपी

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने के समय: 20 मिनट

कुल कितने लोगों के लिए: 4

सामग्री

  • 3/4 कप प्याज प्यूरी
  • 2 बड़े चम्मच काजू पेस्ट
  • 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
  • 1/2 कप कम वसा वाला दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच सूखे मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी), भुना हुआ
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 3/4 कप कम वसा वालाा पनीर (पनीर) क्यूब्स
  • 1/4 कप उबले हुए मटर
  • 2 बड़े चम्मच कटा धनिया

बनाने की विधि: 

  • धीमी आंच पर एक नॉन स्टिक कढ़ाई रखें, गर्म होने के बाद इसमें प्‍याज प्‍यूरी डालें और उसे अच्‍छे से भून लें।
  • अब इसमें काजू प्‍यूरे और लहसुन का पेस्‍ट डालें और हल्‍का भूरा होने तक भूनें।
  • अब आधा कप पानी डालें और इस पेस्‍ट को अच्‍छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें दूध, सूखे मेथी के पत्ते, गरम मसाला और नमक डालें और अच्‍छी तरह मिला लें।
  • अब इसे दो से तीन मिनट तक उबलने दें।
  • इसके बाद इसमें पनीर और मटर डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं।
  • ऊपर से धनिया डालकर परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source