राइस पैन केक- हेल्दी रेसिपी

अगर आप बहुत कम समय में अपने लिये कोई डिश बनाना चाहतें हैं तो इस स्वादिष्ट डिश को आजमायें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

घावन या राइस पैन केक, महाराष्ट्र और उसके आस-पास के क्षेत्रों की बहुत मशहूर डिश है, खासकर कोंकण जैसे तटीय क्षेत्रों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। यह डोसे की ही तरह बिलकुल जल्दी से बन जाता है और इसे आप चटनी के साथ या फिर चिकन या फिश करी के साथ भी खा सकते हैं। यह सिर्फ एक सामग्री से बनने वाली डिश है और यदि आप अकेले हैं और कुछ बनाने के लिये ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतें हैं तो यह डिश आपके लिये सबसे उपयुक्त है।

सामग्री :  

  • 1 कप चावल का आटा

  • 2-3 बारीक कटी हुई मिर्च

  • 1 चम्मच बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते

  • नमक स्वादानुसार

  • तेल

बनाने की विधि :

  • एक कटोरे में चावल का आटा,नमक,मिर्च और धनिये को मिला लें। इसमें धीरे-धीरे पानी मिलायें और बैटर बना लें।

  • पानी मिलाते समय लगातार चलाते रहें जिससे उसमे गाँठ न पड़े। अगर कोई गाँठ दिखे तो उसे मैश कर दें।

  • तब तक पानी मिलाते रहे जब तक बैटर एकसार न हो जाये। यह डोसा के बैटर से थोडा पतला होना चाहिये लेकिन ज्यादा पानी युक्त नहीं होना चाहिये।

  • स्टोव पर तवा रखें और उसपर थोड़ा-सा तेल डालें।

  • ध्यान रहे कि तवा ज्यादा गर्म न होने पाये, अगर तवे से धुंआ निकलने लगे तो इसे बर्नर से हटा कर ठंडा कर लें।

  • अब तवे पर पूरे बैटर को करछुल की मदद से अच्छे से फैला दें। बैटर को अच्छे से फैलने के लिये उसे हिलाते घुमाते रहें। इसे डोसे की तरह न फैलाएं बल्कि ऐसे फैलायें की इसमें छेद दिखने चाहिये। अगर कोई छेद बड़ा हो जाए तो आप उसे भर दें लेकिन छोटे-छोटे छेद दिखने चाहिये।

  • जब घावन का एक साइड सुनहरा हो जाये तो इसे मोड़ लें। आप इसे एक चपटे चम्मच की मदद से उठा कर चेक कर सकते हैं। एक मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें।

  • हरी चटनी के साथ परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

मूल स्रोत - Savoury Maharashtrian pancake: Rice ghavan

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source