रेड-वाइन टमाटो पास्ता – हेल्दी रेसिपी

आज डिनर में खाना है कुछ डिफरेंट? ट्राई करें ये डिश।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

रोज़-रोज़ घर का सादा खाना खाने से भी ऊब महसूस होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग बाहर रेस्टोरेंट का खाना खाने लगते हैं। इससे टेस्ट भले ही मिल जाता है लेकिन हेल्थ? बाहर के खाने की हेल्दी होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसलिए क्यों न घर पर ही कुछ स्पेशल ‘रेस्टोरेंट जैसा’ बनाया जाए? आइये जानते हैं ‘रेड-वाइन टमैटो पास्ता’ बनाने की एक ख़ास रेसिपी।

सामग्री

बारीक कटा लहसुन – 1 ½ चम्मच

ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच

ड्राई रेड वाइन  - ½ कप

टमाटर (छिले और कटे) – 2 केन

कटी हुई ताज़ी तुलसी – 2 चम्मच

कटा हुआ ताज़ा ऑरेगनो  – 1 चम्मच

चीनी – 1 चम्मच

ताज़ी कुटी काली मिर्च – ¼ चम्मच

स्पेगेटी – 12 आउंस

घिसा हुआ मॉज़रेला चीज़ – 1 ब्लॉक

घिसा हुआ पार्मिज़ैन चीज़ – 1/3 कप

टॉपिंग

  • कटी हुई ताज़ी तुलसी

  • घिसा हुआ पार्मिज़ैन चीज़

विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन डालें। लहसुन के सुनहरे होने तक उसे भूनें।

  • अब इसमें वाइन, टमाटर, तुलसी, ऑरेगनो , काली मिर्च और चीनी मिलाएं। इसमें उबाल आने दें। उसके बाद आंच को मिडियम कर लें। बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें।

  • 20 मिनट तक इसे पकने दें।

  • अब पास्ता को पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार पका लें और उसका पानी निकाल लें।

  • अब एक बड़े सर्विंग बाउल में गर्म पास्ता, मॉज़रेला चीज़, पार्मिज़ैन चीज़ को मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि चीज़ पिघलने न लग जाए।

  • अब पास्ता में टमाटर का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • टॉपिंग के साथ गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source