रागी को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है। आप अपने नन्हें बच्चे को इस अनाज की कोई ऐसी डिश बनाकर खिला सकते हैं जो उनके लिए खाना आसान हो। हम आपके लिए एक ऐसी ही डिश ‘रागी बादाम खीर’ की रेसिपी लाए हैं, जो आपके नन्हें-मुन्ने को ढेर सारी ताकत देगी।
रागी को रातभर के लिए एक बाउल में भिगोकर रखें। अगली सुबह पानी निकाल लें। अब रागी को धूप में सुखाएं।अगर आपको अक्सर इस डिश को बनाना है तो आप एक बार में ज़्यादा मात्रा में रागी को इस तरह भिगो और सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।
थोड़ी सी (तकरीबन ¼ फीडिंग कप) रागी लें।
इसे मिक्सर में पानी डालकर पीस लें। अब इसे छान लें, इससे बाद में ब्राउन रंग का लिक्विड तैयार होगा।
इस लिक्विड और दूध को पैन में एक साथ डाल दें और उबलने दें। डबल्यूएचओ के अनुसार, दो साल तक के बच्चों को गाय का दूध नहीं देना चाहिए। आप अपने बच्चे को मिल्क पाउडर दे सकते हैं। इसके लिए आधे चम्मच मिल्क पाउडर को उबले लेकिन ठंडे हुए पानी में मिला लें। दूध की जगह इसका उपयोग करें।
एक चम्मच बादाम पाउडर इसमें डाल दें और कुछ सेकेंड्स तक उबलने दें। आंच को कम रखें।
इसे पकाते हुए लगातार चम्मच से चलाते रहें नहीं तो ये खीर जल सकती है। पकने के बाद ठंडा करके अपने बच्चे को एक छोटा चम्मच ये खीर खिलाएं।
दो साल तक के बच्चों को इस खीर में चीनी व गुड़ मिलाकर न खिलाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.