हेल्दी रेसिपी- पंजाबी राजमा

राजमा और चावल खाने का मजा ही कुछ और है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

राजमा उत्तरी राज्य पंजाबी की एक मशहूर डिश है। ये स्वादिष्ट डिश प्रोटीन और फाइबर का एक मुख्य स्रोत है। आप इस सब्जी को आसानी से घर पर बनाकर चावल और रोटी के साथ परोस सकते हैं। राजमा में कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। डाइबिटीज़ के मरीज़ों द्वारा इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल नहीं बढ़ता है। फाइबर की वजह से ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। राजमा पोटाशियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। आइये हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं। पढ़ें: हेल्दी रेसिपी: सिन्धी कढ़ी

सामग्री

  • 1 1/2 कप (300 ग्राम) राजमा, रात भर भिगोकर रखें

  • 2 बे की पत्तियां

  • 1 मध्यम प्याज बारीक कटा

  • 1 चम्मच (5 ग्राम) कसा हुआ अदरक

  • 3-4 लौंग लहसुन कटा हुआ

  • 1 चम्मच मिर्च पाउडर

  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर

  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

  • 1 चम्मच जीरा पाउडर

  • 3 मध्यम आकार के टमाटर, कटे हुए

  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

  • 1 चम्मच कटा हुआ ताजा धनिया

  • स्वाद के लिए नमक

विधि

  • राजमा को कूकर में डालकर 5 कप पानी मिला लें और उसमें कम से कम 5 सिटी लगायें।

  • एक गहरे नॉन स्टिक पैन में टमाटर, बे पत्तियां और प्याज डालकर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद अदरक और लहसुन मिलकर पांच मिनट तक पकाएं।

  • अगर आप तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो दो चम्मच पानी भी मिला सकते हैं। अब मिर्च, धनिया, हल्दी, जीरा पाउडर डालें और थोड़ी देर पकने दें।

  • इसके बाद राजमा में नमक मिलाएं और पकने दें। इसे कम आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। नमक और गर्म मसाला स्वाद के अनुसार मिला सकते हैं।

  • अब पांच मिनट तक पकने दें। ताजा धनिये से गार्निश करें और उबले हुए चावल के साथ परोसें।

इस डिश में क्या और कितना

  • कैलोरी- 125

  • प्रोटीन- 7.3 ग्राम

  • कार्बोहाइड्रेट- 23.7 ग्राम

  • चीनी- 3.9 ग्राम

  • कुल वसा- 0.9 ग्राम

  • कैलोरी- 6.5%

  • फाइबर- 6.6 ग्राम

  • सोडियम- 58 मिलीग्राम

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source