हेल्दी रेसिपी – पुदीना शोरबा

टोमेटो और वेजिटेबल से कुछ अलग सूप ट्राई करें। जानें रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

बारिश के मौसम में कुछ गर्मागर्म पीने का दिल करता है। ऐसे में अक्सर लोग चाय या कॉफी पर ही अटके रहते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों में से कुछ नहीं पीना चाहते तो आपके लिए एक मज़ेदार ऑप्शन है, सूप पीने का। पुदीना शोरबा यानी पुदीना सूप एक ऐसी ज़ायकेदार डिश है जो आपको गर्माहट के साथ-साथ टेस्ट भी भरपूर देगी। आइये जानते हैं इस हेल्दी पुदीना शोरबा की आसान रेसिपी।

सामग्री

2¼ कप दही

1 चम्मच बेसन

2 कप पानी

3 बड़ा चम्मच कटा पुदीना

2 कटी हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच कुटी काली मिर्च

1 छोटा चम्मच भुना और कुटा ज़ीरा

1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ

1 तिहाई कप क्रीम

नमक स्वादानुसार

विधि

  • बेसन में पहले दही और फिर पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • एक पैन में थोड़ा तेल लेकर उसमें बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • अब इसमें दही और बेसन के मिक्सचर को डालें। थोड़ा और पानी डालकर मिलाएं।
  • फिर इसमें बारीक कटा पुदीना, भुना कुटा ज़ीरा, कुटी काली मिर्च और नमक डालकर पकाएं।
  • इसके बाद इस मिक्सचर को छानकर एक बार फिर थोड़ा उबाल लें, थोड़ी फ्रेश क्रीम डालकर सर्व करें।

[videoinfinite id="IbduOpB8L0E" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Khana Khazana/YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source