हेल्दी रेसिपी – प्रोटीन ब्राउनी

बाज़ार में नहीं मिलेगी आपको ऐसी Low Calorie High Protein ब्राउनी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

क्या आप अपनी रोज की प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं कर पाते? अगर ऐसा है तो इसे पूरा करने का एक बहुत टेस्टी तरीका हम लाए हैं आपके लिए। प्रोटीन रिच ब्राउनी खाकर आप प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इसे अंडे की सफेदी, नैचुरल शुगर और दूसरी हेल्दी चीज़ों से बनाए जाता है। ये लो कैलोरी हाई प्रोटीन डेजर्ट है। वर्कआउट के बाद आप इसे खा सकते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट मारिका जोहानसन जिन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों को सलाह दी है, उन्होंने अपनी किताब ‘हेल्दी किचन’ में इसका ज़िक्र किया है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

मात्रा – 12 पीस

तैयारी का समय – 20 मिनट

बनाने का समय – 45 मिनट

सामग्री

8 अंडों का सफेद भाग या 1 कप लिक्विड एग वाइट सब्स्टीट्यूट

1 कप (200 ग्राम) पकी हुई ब्लैक बींस (अनसॉल्टेड)

¾ कप चॉकलेट प्रोटीन पाउडर

¼ कप कोकोआ

¼ कप डेट-सिरप या शहद या कैलोरी फ्री चॉकलेट सॉस

3 चम्मच नारियल का आटा

5 चम्मच दही

½ चम्मच बेकिंग सोडा

1-3 चम्मच पीनट बटर (वैकल्पिक)

2 चम्मच चीनी

विधि

  • सारी सामग्री को मिला दें। एक गाढ़ा बैटर तैयार हो जाएगा, जैसे पैनकेक का बैटर होता है। अगर आपका बैटर पतला है तो इसमें एक चम्मच और नारियल आटा मिला लें, ताकि ये गाढ़ा हो जाए।
  • जब बैटर सही बन जाए तो 160 डिग्री सेल्सियस पर 45 मिनट या एक घंटे के लिए एक छोटे ब्राउनी पैन में डालकर पकाएं। एक चाकू डालकर चेक कर लें कि वो अंदर से पकी है या नहीं। चाकू बाहर साफ निकले, तो ये पक चुकी है।

पोषक तत्वों की जानकारी

कैलोरी – 93 किलोकैलोरी

फैट – 2.6 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट – 8.1 ग्राम

प्रोटीन – 9.3 ग्राम

कॉलेस्ट्रॉल – न के बराबर

चित्र स्रोत - Shutterstock

(प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source