हेल्दी लंच रेसिपी - प्रोटीन, आयरन से भरपूर सोया पालक बड़ी

आपके लंच के टेस्ट को और ज्यादा बढ़ा सकती है ये हेल्दी डिश

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्मियों लाइट और फ्रेश खाना अच्छा लगता है। इन दिनों हैवी लंच से पेट काफी फूला-फूला लगता है। बेहतर है कि लंच में कुछ ऐसी डिश ट्राई की जाए, जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखे। एक ऐसी ही डिश की रेसिपी आज हम आपको बता रहे हैं। ये डिश है आयरन और फाइबर से भरपूर पालक और प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स की। ये डिश गर्मियों के लिए ही नहीं सर्दियों के लिए भी बेहतर है। चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है। पढ़ें- कीमा पालक: हेल्दी रेसिपी

सामग्री

  • 1 ½ कप पालक
  • 2 कप सोया चंक्स
  • ¾ कप दूध
  • 2 छोटे प्याज, कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 1 चम्मच जीरा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  • सोया चंक्स और थोड़ा नमक पानी में डालकर कम से कम 15 मिनट तक उबाल लें। उबलने पर सोया को निचोड़ कर पानी से अलग कर लें।
  • ध्यान रहे कि सोया चंक्स साइज़ में छोटे हों, अगर बड़े हैं, तो उन्हें काट लें।
  • अब सोया चंक्स को एक कटोरे में डालकर उसमें दूध मिला लें।
  • एक पैन में थोडा तेल गरम करें और जीरा डालें।
  • जीरा भुन जाने पर उसमें प्याज डालकर कम से कम दो मिनट तक तलें।
  • अब इसमें हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
  • इसके बाद उसमें हल्दी डालकर कम से कम दो मिनट पकाएं।
  • अब इसमें पालक डालें। आधा कप गर्म पानी डालकर इसे कम से कम तीन मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें सोया चंक्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से गर्म मसाला, नमक डालकर मिलाएं और छह मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे कम से कम तीन मिनट तब तक पकने दें, जब तक पानी कम नहीं हो जाता और सोया चंक्स मसाले को अच्छी तरह अवशोषित नहीं कर लेते।
  • ताजा हरा रंग बनाए रखने के लिए इसे पकाते समय ढके नहीं।
  • इसे गर्म रोटियों के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source