हाई प्रोटीन वेज किनोआ – हेल्दी रेसिपी

नाश्ते में खाएंगे ये डिश तो रहेंगे हेल्दी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

दलिया और ओट्स की तरह ज्यादातर लोग किनोआ को भी बोरिंग और टेस्टलेस समझते हैं। लेकिन इसके पोषण पर ध्यान दें तो इसमें हाई फाईबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड और आयरन होता है। किनोआ ग्लूटेन फ्री भी होता है। किनोआ का प्रोटीन पेट की मरोड़ की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज़ की समस्या में राहत दिलाता है, कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और एनर्जी देता है। किनोआ जल्दी पक जाता है इसलिए अगर आपके पास डिनर बनाने के लिए टाइम कम है तो आप उसे पास्ता या चावल से रिप्लेस भी कर सकते हैं। अगर आपको सिंपल किनोआ पसंद नहीं है तो आप इसे इस तरीके से बनाएं:

सामग्री

किनोआ – 1 कप

पानी  - 3 कप

ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच

लहसुन – 3 कलियां

लाल शिमला मिर्च – 1

स्वीट कॉर्न - ½ कप

ऑरीगैनो पाउडर – 1 चम्मच

काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

नमक – स्वादानुसार

विधि

  • किनोआ को धोएं और 5-10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

  • एक चुटकी नमक डालकर पानी उबालें और उसमें किनोआ डाल दें।

  • आंच कम कर लें और 15 मिनट तक किनोआ को पकने दें।

  • अब इसे छानकर पानी से अलग कर लें।

  • अब एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।

  • इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और कुछ देर भूनें।

  • अब इसमें सब्ज़ियां डालें और थोड़ा पकाएं।

  • ऑरीगैनो पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  • उबला हुआ किनोआ मिलाएं। अच्छी तरह सबको मिक्स कर लें।

  • गरामगरम वेज किनोआ तैयार है।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source