किनोआ खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे, जानिये रेसिपी

डायबिटीज और कब्ज़ की समस्या से परेशान लोगों के लिए बेहतर विकल्प है किनोआ

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कई लोगों को किनोआ पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये डिश स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, अमीनो एसिड और प्रोटीन होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से आपको कब्ज़ की समस्या, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और अधिक ऊर्जा मिलती है। अगर आपको भूख लगी है और आपके पास इतना समय नहीं कि आप राइस या पास्ता बना सकें तो, आसानी और जल्दी से बनने वाला किनोआ आपके लिए बेहतर विकल्प है। हाई फाइबर और प्रोटीन की वजह से कई लोगों इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे स्वीट कॉर्न और सूखी लाल मिर्च के साथ तैयार करते हैं। चलिए जानते हैं, ये डिश कैसे तैयार की जाती है। पढ़ें: वजन घटाने के लिए इस तरह बनाकर खाएं दलिया

सामग्री

  • किनोआ - 1 कप

  • पानी - 3 कप

  • ऑलिव ऑयल - 1 छोटा चम्मच

  • लहसुन - 3 कली

  •  सूखी लाल मिर्च-1

  • स्वीट कॉर्न - आधा कप

  • अजवायन पाउडर - 1 छोटा चम्मच

  • काली मिर्च पाउडर - स्वाद के लिए

  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  • किनोआ धो लें और 5 से 10 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें।

  • एक बर्तन में नमक डालकर पानी गर्म करें और उसमें किनोआ डाल दें।

  • माध्यम आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकाएं।

  • छलनी से पानी अलग कर लें।

  • माध्यम आंच पर तेल गर्म करें।

  • इसमें लहसुन मिलाएं।

  • इसके बाद इसमें सब्जियां मिलाएं।

  • अब अजवायन की पत्ती, नमक और काली मिर्च जोड़ें।

  • इसके बाद किनोआ डालकर अच्छी तरह मिला लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source