हेल्दी रेसिपी – लो कैलोरी पाइनएप्पल हलवा (शीरा)

इस बार Eid al-Adha पर अपने घर जरूर बनाएं ये लाजवाब डिश

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

फेस्टिव सीजन जारी है और फेस्टिवल पर मिठाई की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वैसे आजतक आपने फेस्टिवल पर तरह-तरह के पकवान बनाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी शीरा या हलवा ट्राई किया है। जाहिर है उत्सव पर बनने वाली चीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जिसे आप चाव से तो खाते हैं लेकिन आपको मोटापा बढ़ने का भी डर सताता रहता है। खैर, इस बार आप पाइनएप्पल या अनन्नास का शीरा ट्राई करें। आपको बता दें कि इस डिश में ना केवल कम कैलोरी होती है बल्कि यह बहुत पौष्टिक भी है। आप इसमें चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ आयरन का और पाइनएप्पल विटामिन सी का बेहतर स्रोत होता है। चलिए आपको इस डिश को बनाने का तरीका बताते हैं।

सामग्री:

  • 3 बड़े चम्मच गुड़

  • 1 चम्मच घी

  • 1 कप सूजी (रवा, सूजी)

  • 1 कप कम वसा वाला दूध

  • थोड़ी केसर की पत्तियां

  • आधा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि

  • एक पैन में गुड़ और पाइनएप्पल प्यूरी को अच्छी तरह मिला लें और उसे मध्यम आंच पर करीब चार मिनट तक पकाएं।

  • कढ़ाई या पैन में घी गर्म करें और इसमें सूजी डालकर मिला लें। इसे करीब सात मिनट तक हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।

  • इसमें बचा हुआ गुड़ डालकर मिला लें और मध्यम आंच पर दो मिनट तक पकने दें।

  • अब इसमें पाइनएप्पल की मिक्सचर डालें और कम आंच पर तीन मिनट तक पकाएं।

  • इसके बाद इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और दो मिनट तक पकने दें।

  • अब एक कटोरे में केसर की पत्तियां छिड़ककर उसमें शीरे डाल दें और गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source