हेल्दी रेसिपी - अनन्नास का केक

अगर आप घर पर बाज़ार से ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक केक बनाना चाहते हैं तो इस पाइनएप्पल केक को ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

कोई भी बर्थडे पार्टी हो बिना केक के वो अधूरी ही लगती है। वैसे तो आजकल बाज़ार में कई तरह के केक मिलते हैं लेकिन जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसकी बात ही कुछ और होती है। यकीन मानिए घर पर आप बाज़ार की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट और ज्यादा पौष्टिक केक बना सकते हैं। डेल मोटे के कॉर्पोरेट सेफ नरेश गुगलानी आज एक ऐसे ही हेल्दी केक की रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री पाइनएप्पल है। पाइनएप्पल से मिलने वाले फायदों के बारे में आप पहले से ही जानते हैं और इस केक में शुगर की जगह पिसे हुए गुड़ का इस्तेमाल किया गया है जो इसकी पौष्टिकता को और बढ़ा देता है। आइये जानते हैं इस ख़ास पाइनएप्पल केक को बनाने की रेसिपी

सामग्री:

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले ओवन का तापमान 350 डिग्री पर सेट करें और मफिन ट्रे पर नॉन स्टिक कुकिंग स्प्रे से स्प्रे करें।
  • एक कटोरे में अंडे, पिसा हुआ गुड़, और पाइनएप्पल का जूस डालकर मिलाएं। इसे दो मिनट तक फेंटते रहे जिससे गुड पूरी तरह घुल जाये और मिश्रण बिल्कुल गाढ़ा हो जाये।
  • एक दूसरा कटोरा लें उसमें पहले आटे को थोडा सा भून लें और फिर उसमें बेकिंग पाउडर और नमक मिला लें। अब इस आटे को उस कटोरे वाले मिश्रण में डाल दें और दो मिनट तक पूरे मिश्रण को ग्राइंड करें जिससे आपका केक मिक्सचर तैयार हो जायेगा।
  • एक पैन में बटर डालें और उसमें ब्राउन शुगर डालें। धीमी आंच पर इसे एक मिनट तक पकाएं और फिर चम्मच से इस ब्राउन शुगर वाले मिश्रण की मफिन ट्रे में एक लेयर डालें और उसके ऊपर पाइनएप्पल का कटा हुआ पीस रखें।
  • हर एक पाइनएप्पल रिंग के बीच में एक चेरी रखें और फिर केक वाला मिश्रण इसमें डालकर ट्रे को तीन चौथाई तक भर दें।
  • अब इसे पहले से गर्म ओवन में 30-35 मिनट तक पकने दें और यह तैयार हो जाये तो इसे बाहर निकाल लें। फिर इसे ताज़ी क्रीम या जूस के साथ सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत – Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source