पनीर और मूंगफली से बनाये ये ख़ास डिश - हेल्दी रेसिपी

अगर आप बहुत कम समय में Healthy Starter बनाना चाहतें हैं तो इस डिश को आजमायें !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

जब आप अपनी डिनर पार्टी में अपने दोस्तों को हेल्दी फ़ूड खिलाना चाहते हैं तब आप सोच में पड़ जाते हैं कि स्टार्टर में हेल्दी डिश में क्या सर्व करें? लोग स्टार्टर में ऐसी चीजें बनाना ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें बनाने में कम सामग्री का इस्तेमाल हो और बनाने में लगने वाला समय भी बिलकुल कम हो जिससे उन्हें मेन कोर्स और डिजर्ट बनाने में पर्याप्त समय मिल सके। हम यहाँ आज आपको ऐसी ही एक हेल्दी स्टार्टर की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री मूंगफली और पनीर हैं। इसको बनाने की रेसिपी काफी हद तक पेट (Pate) बनाने से मिलती-जुलती है, वैसे तो पेट(Pate), चिकन के लीवर से बनाया जाता है लेकिन हम यहाँ मूंगफली और पनीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे आप अपने वेजेटेरियन फ्रेंड्स को आराम से खिला सकते हैं। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि आप इसे एक दिन पहले या सुबह भी बना कर रख सकते हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाएं।

सामग्री :

  • 100 ग्राम पनीर
  • 4 चम्मच रोस्टेड मूंगफली पाउडर
  • 2 चम्मच नींबू का जूस
  • 1 छोटी प्याज कटी हुई
  • 1 छोटी हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :

  • मूंगफली के पाउडर के लिये, पहले मूंगफली को भून लें और छिलके को हटा दें।
  • इसे अच्छे से ग्राइंड करके इसका पेस्ट बना लें। आप बिना भुने हुए भी मूंगफली इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब आप ऊपर दी हुई सारी सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर में ड़ाल कर ब्लेंड कर लें और पेस्ट बना लें।

आपका पीनट एंड पनीर पेट तैयार है। अगर आप इस रेसिपी की सामग्रियों की मात्रा में थोड़ी फेरबदल कर दें तो यह और भी शानदार बन सकता है।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source