पैन पनीर टिक्का – हेल्दी रेसिपी

पनीर की इस डिश को पार्टी का स्टार्टर रख सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आप पनीर की रेग्यूलर डिश खा के बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई करें। सेलिब्रिटी शेफ राखी वासवानी ने अपनी किताब पिकी ईटर्स में पनीर की एक मज़ेदार डिश पनीर शाशलिक विद बार्बेक्यू सॉस की रेसिपी बताई है। आइये जानें क्या है ये रेसिपी:

पनीर शाशलिक के लिए

सामग्री

150 ग्राम पनीर, चौकोर टुकड़ों में कटे हुए

1 चम्मच ऑलिव ऑयल

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च स्वादानुसार

थोड़ी टूथपिक

बार्बेक्यू सॉस के लिए

सामग्री

¼ चम्मच सरसों का पेस्ट

¼ चम्मच बाल्सेमिक विनेगर

1 चम्मच टमैटो कैचअप

½ चम्मच चिली सॉस

½ चम्मच लहसुन का पेस्ट

½ चम्मच चिलि फ्लेक्स

1 चम्मच मिक्स हर्ब्स

विधि

  • पनीर पर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें, और हल्के हाथ से मिला लें। पनीर को टूथपिक पर इस तरह लगाएं जैसे कि सीख कबाब के लिए किया जाता है।
  • एक बाउल में सारी बार्बेक्यू सॉस को मिक्स कर लो।
  • अब पनीर को टूथपिक समेत इस सॉस के बाउल में डालें और मैरिनेट होने दें।
  • एक कम गहरे पैन में ब्रश की मदद से ऑलिव ऑयल लगाएं। इसके गर्म होने पर पनीर रखें। इसे पैन में सुनहरा होने तक चारो तरफ से ग्रिल करें।
  • इसे स्वीट और स्पाइसी चाइनीज़ डिप या फिर हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

ये रेसिपी आप लाइट डिनर के लिए इस्तेमाल में सकते हैं। इसके अलावा, पार्टी के लिए ये स्टार्टर भी बना सकते है। इसमें बहुत कम मसाला है इसलिए बच्चों के लिए भी परफेक्ट है।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source