हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी - पालक शोरबा

अगर आप गर्भवती हैं और कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं तो इस डिश को ट्राई करें !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपने खानपान पर ख़ास ध्यान देना चाहिये, क्योंकि आपके खानपान से ही आपके पेट में पल रहे बच्चे को ज़रूरी पोषण मिलता है। हम यहाँ आज आपको ऐसी ही एक हेल्दी रेसिपी के बारे में बता  रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री पालक है। पालक, फोलेट के अच्छे स्रोत होते हैं जो बाद में चलकर फोलिक एसिड में परिवर्तित हो जाते हैं, और फोलिक एसिड बच्चे के दिमाग और स्पाइन के विकास के लिये बहुत ज़रूरी होता है। इसके अलावा पालक में विटामिन्स और मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं जिस कारण से यह आपके लिये एक संतुलित आहार है। आइये जानते हैं इस पालक शोरबा को बनाने की विधि:

सामग्री :

  • पालक की आधी गड्डी

  • ½ चम्मच अदरक

  • लहसुन की 2 कली

  • 1 चम्मच नींबू का जूस

  • 1 चुटकी काली मिर्च का पाउडर

  • पुदीने की कुछ पत्तियाँ

  • एक चम्मच घी

  • मिल्क क्रीम

  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि:

  • पालक को अच्छी तरह साफ़ पानी से धो लें। फिर एक पैन में पानी उबालें और इसमें पालक को डाल दें।

  • इसे 3-4 मिनट तक पकायें, फिर आंच बंद कर दें और अब इसे ठंडा होने दें।

  • अब एक ब्लेंडर में इस पालक को पानी के साथ ही डाल दें और उसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल दें और हाई स्पीड में ब्लेंड करके इसका प्यूरी बना लें।

  • इस प्यूरी को कुछ देर पर पैन में उबालें।

  • सीजनिंग के लिये दूसरे पैन में घी गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन को डालकर साथ में तलें।

  • अब इसे प्यूरी में डालें फिर थोडा सा उबालें। इसमें लेमन जूस,नमक,काली मिर्च पाउडर और थोडा सा मिल्क क्रीम डालें।

  • इसे बस 2-3 सेकंड्स के लिये उबालें और फिर आंच से उतार लें।

  • इसका  गरम‍ागरम सेवन करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source