हेल्दी रेसिपी- पालक पनीर

सर्दियों में गरम-गरम रोटियों के साथ लें पालक पनीर का मजा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

पालक पनीर की सब्जी भला किसे पसंद नहीं है? पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं। खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट है और बनाने में भी बहुत आसान। आमतौर पर यह सब्जी किसी विशेष अवसर पर बनती है। लेकिन अब सर्दियों का समय है इसलिए आप अपने घर में कभी भी पालक पनीर बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात कि यह सब्जी बच्चों को भी बहुत पसंद होती है। आपको बता दें कि पालक पनीर में कम कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर होते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। ग्रो फिट में चीफ न्यूट्रिशनिश्ट ललिता सुब्रमण्यम आपको पालक पनीर की सब्जी बनाने का तरीका बता रही है।

सामग्री:

विधि

  • सबसे पहले एक से दो मिनट तक पालक को उबाल लें और उसका मोटा चिकना पेस्ट बना लें।

  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा पाउडर और फिर कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई करें। उसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हिंग पाउडर डालें। फिर अदरक और लहसुन डालें। उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें और कुछ देर पकने दें।

  • पांच मिनट बाद पालक का पेस्ट डालें और पांच से सात मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें। उबाल आने तक अच्छी तरह मिलाएं।

  • कस्तूरी मेथी और नमक डालकर 5 मिनट तक पकने दें। देख लें कि सभी मसाले ग्रेवी में अच्छी तरह मिल गए या नहीं। उसके बाद पनीर डालें और थोड़ी देर तक पकने दें। बाद में ऊपर से दही डालें।

  • इसके बाद गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिला लें। लीजिए पालक पनीर तैयार है। गरमागरम रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source