हेल्दी रेसिपी: ऑयल फ्री 'टमाटर की कढ़ी'

क्यों, कुछ अॉयल फ्री रेसिपी टेस्ट करना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

कढ़ी का नाम लेते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। भारतीय घरों में यूं तो बहुत तरह की कढ़ी बनाई जाती है लेकिन हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्पेशल कढ़ी की रेसिपी, जिसे बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। ये कढ़ी आम दही की कढ़ी नहीं, बल्कि "टमाटर की कढ़ी" है। विश्वास कीजिए बिना तेल की ये कढ़ी इतनी टेस्टी बनती है कि आप इसे बार-बार बनाएंगे। ये काफी हेल्दी भी होती है। टमाटर का एन्टीऑक्सिडेंट का गुण स्किन के लिए फायदेमंद तो होता ही है, साथ ही इसमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह कब्ज़ से भी राहत दिलाता है।

सामग्री

12 छोटे टमाटर प्यूरी किये हुए

4 छोटे चम्मच बेसन

½ छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च

½ छोटा चम्मच राई

½ छोटा चम्मच जीरा

एक चुटकी हींग

5-6 कड़ी पत्ते

धनिया पत्ता

नमक स्वादानुसार

स्वादानुसार चीनी

विधि-

• टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए पहले से इसका प्यूरी बनाकर एक बाउल में डालें। अब इसको गाढ़ा करने के लिए इसमें बेसन डालें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार डालें।

• कभी-कभी टमाटर बहुत खट्टा होता है, इसलिए खट्टापन को कम करने के लिए इसमें थोड़ा-सा चीनी डालें। अब सारे चीजों को फेंटकर अच्छी तरह से मिला लें।

• आंच पर कढ़ाही बैठाकर उसमें राई डालकर फूटने दें। उसके बाद इसमें जीरा, हींग, कड़ी पत्ते डालकर अच्छी तरह से भून लें। उसके बाद इसमें टमाटर का प्यूरी डाल दें।

• प्यूरी को अच्छी तरह से पकने के लिए छोड़ दें, बीच-बीच में हिलाना न भूलें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद स्टीम राइस या पुलाव के साथ परोसें।

[videoinfinite id="H9sE1Fy1VoI" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source