हेल्दी रेसिपी- ओट्स की चाट

फाइबर से भरपूर यह चाट आपके स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चाट का नाम लेते ही हम सबके मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि बाज़ार में मिलने वाले कई तरह के चाट पौष्टिकता के हिसाब से बिल्कुल खराब होते हैं। आज हम यहाँ ऐसी हेल्दी चाट बनाने जा रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री ओट्स है। ओट्स में न सिर्फ फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है बल्कि ये हमारे शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। आसानी से पच जाने वाले इन ओट्स में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है जिससे ये हमारे वजन को कम करने में भी सहायक हैं। पढ़ें :हेल्दी रेसिपी- तरबूज और टमाटर की चाट  आइये जानते हैं इस ख़ास हेल्दी चाट को बनाने की रेसिपी:

सामग्री:

मीठी चटनी के लिये

  • 2 खजूर (बीज निकाले हुए)

  • 1 इमली (बीज निकाले हुए)

  • ½ चम्मच लाल मिर्च

  • 1 चम्मच जीरा पाउडर

  • 15 एमएल पानी

  • काला नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री :

  • ओट्स – 30 ग्राम

  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई टमाटर

  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई प्याज

  • 2 चम्मच लो फैट दही

  • 15 ग्राम उबले काले चने

  • ½ चम्मच जीरा पाउडर

  • काला नमक स्वादानुसार

  • 2 चम्मच पुदीने धनिये की चटनी

सजाने के लिये:

  • बारीक कटी हुई धनिया

  • 1 चम्मच ताजे अनार

बनाने की विधि:

मीठी चटनी के लिये: खजूर और इमली को अच्छे से धो लें फिर इसे एक बर्तन में रख कर उसमे एक चौथाई कप पानी डाले और 5 मिनट तक तेज आंच पर गर्म करें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें।मिश्रण को स्मूथ पेस्ट बनाने के लिये इसमें 2 चम्मच पानी डालकर इसे ब्लेंड कर लें। फिर इसे छलनी से छान लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे अलग रख दें।

अब 3-4 मिनट तक ओट्स को नॉन स्टिक पैन में सूखे भून लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ओट्स को और बाकी बची हुई अन्य सामग्री को एक बड़े बर्तन में अच्छे से मिला लें और तुरंत धनिये और अनार दाने से सजाकर परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source