ओट्स डंपलिंग – हेल्दी वेट लॉस रेसिपी

ओट्स वज़न घटाने की प्रक्रिया को तेज़ करता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

वज़न घटाने के लिए व्यायाम करना बहुत ही ज़रूरी होता है लेकिन इसके साथ ही ऐसी चीज़ें खाने की ज़रूरत होती है जो पौष्टिक भी हो और आपके पेट को देर तक भरा हुआ भी रखें। अगर आपका पेट देर तक भरा रहेगा तो आप अनहेल्दी स्नैक्स नहीं खाएंगे जिनसे वज़न बढ़ता है। इस मामले में ओट्स सबसे लाभदायक खाद्द पदार्थ साबित होता है क्योंकि इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेड की मात्रा सबसे ज़्यादा होती है। दूसरी चीज़ों की तुलना में ओट्स खाने से पेट देर तक भरा रहता है और शरीर में काम करने की स्फूर्ति आती है। अगर आप ओट्स को मज़ेदार और हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक ख़ास डिश, ‘ओट्स डंपलिंग’।

सामग्री

ओट्स – 1 कप

पानी – ¾ कप

नमक – स्वादानुसार

सरसों के बीज – 1 चम्मच

उड़हद दाल – ½ चम्मच

कड़ी पत्ते – थोड़े से

विधि

  • ओट्स को भून लें, ऐसा करने से उससे खुशबू आने लगेगी।

  • पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें।

  • सरसों के बीज तेल में डालें। जब वो चटकने लगें तो उड़हद दाल और कड़ी पत्ते डाल दें।

  • पानी और नमक मिलाएं।

  • उबलते पानी में भुने हुए ओट्स मिला लें।

  • तब तक पकाएं जब तक कि ओट्स पक कर चिपचिपे न हो जाएं।

  • अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

  • अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाएं और इस ओट्स के मिक्सचर का एक गोला बना लें। आप इसे कोई और आकार भी दे सकते हैं।

  • अगर ये मिक्सचर सूखा होने लगे तो पानी लगाएं।

  • इन ओट्स के इन गोलों 5-6 मिनट के लिए स्टीम करें।

  • गरमागरम परोसें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source