ओट्स कुकीज - हेल्दी रेसिपी

अगर आप भी कुकीज के दीवाने हैं तो oats से बनी हुई इस पौष्टिक और स्वादिष्ट cookies को ट्राई करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

कुकीज को लोग हर मौसम में खाना पसंद करते हैं। इसका स्वाद इतना कुरकुरा और लाजवाब होता है कि हर उम्र के लोग इसे खाने के लालच से खुद को रोक नहीं पाते हैं। हालांकि कई बार लोग कुकीज खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए सही भी है या नहीं, क्योंकि बाज़ार में मिलने वाले कुकीज में मैदे और चीनी का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इसलिए हम यहाँ आपके लिये एक ऐसे हेल्दी कुकीज की रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री ओट्स है और इसमें चीनी के जगह गुड़ का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद भी है। आइये जानते हैं ओट्स कुकीज को बनाने का तरीका -

सामग्री :

  • ओट्स – 100 ग्राम

  • गेहूं का आटा – 100 ग्राम

  • गुड़ (पाउडर के रूप में)- 50 ग्राम

  • नमक – ½ चम्मच

  • बटर – 50 ग्राम

  • अंडा – 1

  • दूध – ¼ कप

बनाने की विधि :

  • एक कटोरे में आटे और नमक को मिला लें।

  • उसके बाद ओट्स और गुड़ मिलायें।

  • इसमें मक्खन मिलाएं और उँगलियों की मदद से अच्छे से गूंथ लें।

  • अब अंडे को फोड़कर इसमें डालें।

  • आवश्यकतानुसार इसमें दूध मिलायेंऔर अच्छे से सान लें।

  • अब इनकी गोल गोल लोई बनायें और हथेली की मदद से चपटा करें।

  • या फिर आटे को कुछ हिस्सों में बांट लें और किसी समतल बोर्ड पर बेल लें।

  • कुकी कटर की मदद से अलग अलग आकार में काट लें।

  • ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करें।

  • इसे 10-15 मिनट तक बेक करें जब तक ये कुरकुरा और सुनहरा न हो जाये।

 

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source