हेल्दी स्नैक्स : ओट्स चाट

चाट को हेल्दी कैसे बनाया जाय, जानना चाहते हैं? इस रेसिपी को ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

चाट की बात याद आते ही मुँह में पानी आ जाता है। अगर यह हेल्दी बन जाय तो बस खाने का मजा ही आ जाये। जब शाम अचानक मेहमान आ जाये तो इन सबका इंतजाम करना भी उतना मुश्किल नहीं होता है और यह मिनटों में बन भी जाता है। सबसे बड़ी बात यह है ओट्स चाट हेल्दी होता है। इसको बनाने के लिए ओट्स, सब्ज़ी, दही, चना और चटनी की ज़रूरत होती है।

तैयारी का समय- 25 मिनट

पकाने का समय-10 मिनट

सामग्री

मीठा चटनी बनाने के लिए-

1 कप बीज निकाला हुआ खजूर

½ बड़ा चम्मच बीज निकाला हुआ इमली

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

½ छोटा चम्मच काला नमक

नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री

1 कप रोल्ड ओट्स

¼ कप बारीक कटा हुआ टमाटर

1 कप लो फैट दही फेंटा हुआ

1 बड़ा चम्मच मीठा चटनी

¼ कप काला चना

2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

2 छोटा चम्मच काला नमक

2 छोटा चम्मच चाट मसाला

गार्निश के लिए

½ कप बारीक कटा हुआ धनिया

3 बड़े चम्मच अनारदाना

विधि

मीठा चटनी बनाने के लिए

• खजूर और इमली को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कूकर में डालकर दो सीटी मारें।

• भाप को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

• दो बड़े चम्मच पानी डालकर इनको ब्लेंड करके छान लें।

• उसके बाद उसमें नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और काला नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर अलग रख दें।

• अब ओट्स को नॉन स्टिक पैन में मध्यम आंच पर तीन-चार मिनट तक सूखा भूनें। ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

• एक बड़े बाउल में इन सारे चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• धनिया पत्ता और अनारदाना से सजाकर इनको परोसें।

टिप- मीठा चटनी को डीप फ्रिज में आप दो महीने तक रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूल स्रोतHealthy Holi recipe: Oats Chaat

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source